- निधि आपके निकट कैंप में खुला मामला, झारखंड के कर्मचारी की 2018 में हुई थी मौत
मो. सफीक खान
नोएडा। आठ साल पहले मृत एक कर्मचारी के लंबित पीएफ क्लेम को आखिरकार प्रक्रिया में ला दिया गया है। ‘निधि आपके निकट’ कैंप में मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने परिजनों को भुगतान दिलाने की कार्रवाई तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार झारखंड निवासी शंकर साव सेक्टर-65 स्थित एक निजी इकाई में कार्यरत थे। वर्ष 2018 में उनकी मृत्यु हो गई थी, लेकिन जरूरी दस्तावेज अधूरे होने और प्रक्रिया पूरी न होने के कारण परिवार को अब तक भविष्य निधि की राशि नहीं मिल सकी। कैंप में मामला उठने के बाद अब विभाग ने परिजनों से संपर्क कर आवश्यक कागजात जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि जल्द से जल्द भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।
इसी कैंप में कई अन्य लंबित मामलों का भी समाधान किया गया। सेक्टर-4 निवासी एक लाभार्थी का डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट तैयार कराया गया, जबकि सेक्टर-6 के उपभोक्ता का यूएएन सक्रिय किया गया। वहीं, सेक्टर-12 के एक अन्य व्यक्ति का फेस ऑथेंटिकेशन मौके पर ही पूरा कराया गया। कुल मिलाकर 150 से अधिक मामलों का निपटारा हुआ, जिनमें यूएएन एक्टिवेशन और केवाईसी से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं।
कोट -
कैंप में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसमें कर्मचारी की मृत्यु आठ वर्ष पहले हो चुकी थी। अब क्लेम प्रक्रिया शुरू कर परिजनों को उनका अधिकार दिलाया जाएगा। - सुयश पांडे, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम