प्राधिकरणों ने नहीं दिए ग्रेनो फेज-दो के मास्टर प्लान में सुझाव
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने फेज-दो के लिए मास्टर प्लान-2041 मास्टर प्लान तैयार किया है और इसके लिए लोगों से आपत्तियां मांगी है। जबकि अन्य प्राधिकरणों से इस मास्टर प्लान को लेकर सुझाव मांगे गए हैं। हालांकि अभी किसी भी प्राधिकरण की ओर से कोई सुझाव नहीं मिला है। अब 25 अक्तूबर तक आपत्तियां और सुझाव देने का समय है। इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण करके मास्टर प्लान को स्वीकृत कराने के लिए शासन को भेजा जाएगा।
सभी एक्सप्रेसवे और रेल मार्ग से जुड़ेगा
प्राधिकरण की परियोजना महाप्रबंधक लीनू सहगल ने बताया कि ग्रेनो फेज-दो 713.27 स्क्वायर किमी क्षेत्र में होगा। यह ईस्टर्न परिफेरल, वेस्टर्न पेरिफेरल, एनएच-34, दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग, देहरादून और लखनऊ रेलवे मार्ग के अलावा यमुना एक्सप्रेसवे समेत लगभग सभी मार्गों से जोड़ा गया है।
मास्टर प्लान-2041 में नोएडा एयरपोर्ट को देखते हुए प्राधिकरण ने एरो सिटी बसाने की योजना बनाई है। इसे 700 हेक्टयेर भूमि पर बसाया जाएगा। जो सभी सुविधाओं से लैस होगा। -रवि कुमार एनजी, सीईओ ग्रेनो प्राधिकरण।