नोएडा। सेक्टर-33ए स्थित बार एसोसिएशन नोएडा कार्यालय में अधिवक्ता बीन और भांगड़े की धुन पर जमकर नाचे। मौका होली मिलन समारोह का रहा, जहां एसोसिएशन अध्यक्ष प्रवीन डेढ़ा अपनी टीम के साथ होली का जश्न मनाते दिखे। इस दौरान एआईजी अरूण कुमार शर्मा, सब रजिस्ट्रार शैली चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मौके पर पूर्व अध्यक्ष पीपीएस नागर, श्यामवीर बैसोया, पूर्व अध्यक्ष, सीएस नागर, महासचिव एलसी शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विधायक ने व्यापारियों संग खेली फूलों की होली
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित सामुदायिक केंद्र में यूपी उद्योग व्यापार मंडल की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। चेयरमैन डॉ. पीयूष जैन ने बताया कि इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि पंकज सिंह शामिल हुए। मौके पर व्यापारियों संग फूलों की होली खेली। इस अवसर पर सतीशाचार्च महाराज, विमला बाथम, नवाब सिंह नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश चौहान, अध्यक्ष संजय जैन, वरिष्ठ महासचिव अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, सीए केके अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
एमराल्ड कोर्ट पर जमकर जमा होली का रंग
जरूरी
नोएडा। सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक एमरल्ड कोर्ट में शनिवार को रंगोत्सव का आयोजन किया गया। जहां लोगो ने फूलों और अबीर गुलाल से होली खेली। सिर्फ महिलाएं नहीं बच्चों और पुरुषों ने भी जमकर होली खेली, एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान जगमोहन गर्ग, यूबीएस तेवटिया,मोनिका मेहरोत्रा,मधुमिता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
व्यापारियों ने मनाया होली का जश्न
नोएडा। सेक्टर-5 हरौला स्थित कार्यालय में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। चेयरमैन नरेश कुच्छल ने बताया कि इस मौके पर मुख्य अतिथि पंकज सिंह ने सभी व्यापारियों पर फूलों की बारिश कर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अध्यक्ष राम अवतार सिंह, वरिष्ठ महामंत्री मनोज भाटी, दिनेश महावर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
सोसाइटी में भी जमकर मना होली मिलन समारोह
नोएडा। सेक्टर-137 स्थित अजनारा डेफोडिल सोसाइटी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। निवासी श्वेता खोसला ने बताया कि इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। जहां महिलाओं ने तमाम प्रकार की क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की। बच्चों के लिए अबीर गुलाल मंगाए गए। होली मिलन समारोह के यादगार पलों को महिलाएं अपने फोन में कैद करती हुईं दिखीं। ब्यूरो
राधा कृष्ण के नृत्य ने बांधा समां
नोएडा। सेक्टर-9 में श्री राम मित्र मंडल की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में राधा कृष्ण की प्रस्तुति ने समा बांध दिया। महासचिव डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि इस दौरान राधा-कृष्ण की झांकियां,भगवान राम के अयोध्या आगमन पर होली गीतों पर आधारित कार्यक्रम और गणेश वंदना का अलौकिक दृश्य दिखाया गया। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार गर्ग,उपाध्यक्ष सत्यनारायण गोयल,कोषाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग और सह कोषाध्यक्ष अनिल गोयल समेत अन्य लोग शामिल हुए। ब्यूरो
हास्य कविता सुनते ही जमकर लगे ठहाके
नोएडा। सेक्टर 128 स्थित जेपी विशटाउन सोसाइटी में होली मिलन समारोह के दौरान सुनाई गई हास्य कविताओं को सुन जमकर ठहाके लगे। इस मौके पर हास्य कवि विनोद पाण्डेय ने संचालन किया। उन्होंने बताया कि डॉ. प्रतीक गुप्ता, सुनहरी लाल ‘तुरंत’, विनोद पाल, ममता वार्ष्णेय और सान्वी जैन ने अपनी-अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ब्यूरो
भाजपाइयों ने जमकर खेली होली
नोएडा। सेक्टर 116 स्थित भाजपा कार्यालय में होली मिलन के दौरान जमकर रंग जमा। जहां मंच से गणेश वंदना, काव्य पाठ, रागिनी गायन और ब्रज के गीत गाए गए। भाजपा महानगर के जिलाध्यक्ष महेश चौहान ने बताया कि विधायक पंकज सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जहां महानगर के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक और सभी सदस्यों ने एक दूसरे पर पुष्पवर्षा और चंदन का तिलक लगा होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर नवाब सिंह नागर, विमला बाथम, योगेंद्र चौधरी, जुगराज चौहान, राकेश शर्मा, योगेंद्र शर्मा, विपिन मल्हन, राजकुमार चौधरी, राजीव अजमानी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।