फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऑनलाइन गेपिंग एप में निवेश का झांसा देकर अधिवक्ता से 40 लाख रुपये ठगे

Sun, 26 Oct 2025 01:31 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। ऑनलाइन गेम का झांसा देकर साइबर ठगों ने पानीपत के एक अधिवक्ता को अपना शिकार बनाया है। साइबर ठगों ने अधिवक्ता को मुनाफा कमाने का झांसा देकर करीब 40 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज क आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अधिवक्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह महाकॉल के दर्शन करने के लिए गए थे। उसी समय पानीपत रेलवे स्टेशन पर उन्हें चिराग नाम का एक युवक मिला था। युवक ने सफर दौरान युवक ने उनका फोन लेकर उसमें फन गेम डाउनलोड कर लिया। अब उसने एप के बारे में जानकारी ली तो आरोपी युवक ने बताया कि एप में निवेश कर लोग करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। पानीपत वापस पहुंचने पर उसने कुछ अन्य लोगों से उनकी मुलाकात कराई। आरोपियों के साथ वह कई जगह पर घूमने के लिए पहुंचा और पार्टी की। इस दौरान उसने एप के माध्यम से करीब 45 लाख रुपये का निवेश किया। जिसमें से मात्र चार लाख रुपये ही वापस मिले। अधिवक्ता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी। मामले की जांच साइबर क्राइम थाना पुलिस को सौंपी गई है। पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें