फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिम्स में एडवांस पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक सर्जरी शुरू

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के जिम्स में एडवांस पीडियाट्रिक ऑर्थोपीडिक सर्जरी सुविधा का शुभारंभ, डॉ. जी.एन. सि
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। क्लबफुट, डेवलपमेंटल डिस्प्लेसमेंट ऑफ हिप (डीडीएच), अंगों की विकृतियों और जटिल फ्रैक्चर से जूझ रहे बच्चों के इलाज की सुविधा जिम्स में शुरू हो गई है। जिम्स की सुविधाओं के निरीक्षण पर आए मुख्य अतिथि भारत के पूर्व औषधि नियंत्रक जनरल (डीजीसीए) और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सलाहकार जीएन सिंह ने एडवांस पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक सर्जरी का औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की सार्वजनिक-निजी भागीदारी स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक समावेशी और सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे हजारों बच्चों को बेहतर मोबिलिटी, सुरक्षित उपचार और स्वस्थ जीवन की नई उम्मीद मिलेगी। जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें