रबूपुरा (संवाद)। कोतवाली पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। कोतवाली क्षेत्र के नगला हुकम सिंह गांव से पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि 21 अप्रैल को जिला राजस्थान निवासी राधेश्याम और भरतपुर निवासी आजाद युवती को अपने साथ ले गए थे। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया की पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, दूसरे आरोपी और युवती की तलाश में पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।