फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बच्चों के विवाद में बड़े भिड़े, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कलौंदा गांव में बच्चों के विवाद में बड़ों में मारपीट हो गई। इसमें दो महिला समेत चार लोग घायल हो गए। तीन लोगों के खिलाफ जारचा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई है। कोतवाली प्रभारी सुमनेश कुमार ने बताया कि 30 अक्तूबर को अली मोहम्मद की छत पर बच्चे खेल रहे थे। बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। इसी दौरान पड़ोसी अब्दुल्ला, मेहरबाज और मोईन मौके पर पहुंच गए और गालीगलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें अली मोहम्मद और उनके भाई घायल हो गए। शोर सुनकर उनकी मां और बहन पहुंचीं। आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद अली मोहम्मद ने गांव के ही अब्दुल्ला, मेहरबाज और मोईन के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें