फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित : डीयू में जून के तीसरे सप्ताह में शुरु होंगे पीजी प्रोग्राम में दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
-अगले सप्ताह तक पीजी प्रोग्राम दाखिला शेड्यूल जारी होगा
विज्ञापन


-समाप्त हुई पीजी, बीटेक व लॉ में दाखिले की आवेदन प्रक्रिया
-85144 आवेदन पीजी, लॉ के 4035 व बीटेक के 633 आवेदन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2024-25 में स्नातकोत्तर प्रोग्राम, बीटेक प्रोग्राम व लॉ प्रोग्राम में दाखिले के लिए प्रक्रिया जून के तीसरे सप्ताह तक शुरु होगी। इसके लिए प्रशासन अगले सप्ताह तक दाखिला शेड्यूल जारी कर देगा। इसमें सीट आवंटन का शेड्यूल दिया जाएगा। प्रशासन ने पहले दाखिला प्रक्रिया शुरु होने की संभावित तिथि 20 जून बताई थी। लेकिन इन प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया की तिथि आगे बढऩे से अब यह 20 जून के बाद शुरु होने की संभावना है।

डीयू ने स्नातकोत्तर के 82 प्रोग्राम की 13, 500 सीटों, और पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ प्रोग्राम(बीए एलएलबी और बीबीए एलएलबी) की 60 सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की शुरूआत 25 अप्रैल से की थी। जबकि तीन बीटेक प्रोग्राम की 360 सीटों पर पंजीकरण प्रक्रिया को 27 अप्रैल से शुरु किया गया था। बुधवार आधी रात को इन प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन-पंजीकरण की रेस समाप्त हो गई। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन में सुधार करने का अवसर भी समाप्त हो गया। वहीं इस बार अब तक की पंजीकरण प्रक्रिया के तहत पीजी प्रोग्राम के लिए देशभर से 85 हजार से अधिक, बीटेक के तीन प्रोग्राम के लिए दस हजार से अधिक व लॉ प्रोग्राम के लिए करीब साढ़े सात हजार से अधिक आवेदन आ गए हैं। आवेदन प्रक्रिया आधी रात 11 बजकर 59 मिनट तक चलने के कारण यह आंकड़ा और बढऩे की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पीजी की एक-एक सीट पर कड़ी प्रतिस्पर्धा
पीजी प्रोग्राम के लिए एक-एक सीट पर कड़ी प्रतिस्पर्धा है। क्योंकि पीजी की 13500 सीटों के लिए आवेदन 85144 आवेदन आए हैं। वहीं तीन वर्षीय लॉ प्रोग्राम के लिए 4035 व तीन बीटेक प्रोग्राम के दाखिलों में 633 आवेदकों ने दावेदारी की है। इन सबमें छात्रों के लिए लॉ प्रो्ग्राम सबसे पसंदीदा के रूप में सामने आया। पीजी के दाखिले के लिए दो अलग-अलग मेरिट जारी की जाएंगी। इनमें से एक मेरिट डीयू और बाहरी विश्वविद्यालयों के छात्रों के सीयूईटी स्कोर के आधार पर संयुक्त मेरिट होगी। जबकि दूसरी मेरिट केवल डीयू के छात्रों के लिए ही जारी की जाएगी। यह प्रत्येक कोर्स के लिए अलग-अलग होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें