फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीबीयू : क्लीनिकल साइकोलॉजी में बीएससी व एमफिल में भी मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
-विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान एवं मानसिक स्वास्थ्य विभाग को भारतीय पुनर्वास परिषद से मिली मान्यता
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान एवं मानसिक स्वास्थ्य विभाग को क्लीनिकल साइकोलॉजी के क्षेत्र में स्नातक एवं परास्नातक कार्यक्रमों के लिए भारतीय पुनर्वास परिषद की मान्यता प्रदान की गई हैं। यह मान्यता अगले तीन सत्रों के लिए प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत विश्वविद्यालय साइकोलॉजी में बीएससी एवं एमफिल प्रोग्राम का संचालन करेगा। कार्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली गई है अब मान्यता मिलने के बाद सभी सफल छात्रों को काउंसलिंग के लिए बुलाकर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ आनंद प्रताप सिंह ने बताया कि गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय क्लीनिकल साइकोलॉजी एवं पुनर्वास के क्षेत्र में विगत 12 वर्षों से अपनी सेवा दे रहा है। जनपद में विश्वविद्यालय अकेला सरकारी संस्थान है जो इस तरह की शिक्षा एवं प्रशिक्षण को प्रोत्साहित करता है। इस साल परिषद के द्वारा एक नए प्रोग्राम बीएससी क्लीनिकल साइकोलॉजी की मान्यता देने से नए बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने में बहुत मदद मिलेगी। मान्यता भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा प्रदान की गई। कुलपति प्रोफेसर राणा प्रताप सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय लगातार नए नए कोर्स शुरू कर रहा है,जिससे छात्रों को अधिक से अधिक फायदा हो सके। स्कूल की अधिष्ठाता प्रो बंदना पाण्डेय ने कहा कि हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक छात्रों को शिक्षा से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें