फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बीए साइकोलॉजी ऑनर्स में दाखिले 18 जून से होंगे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
-एसओएल के इस कोर्स को दूरस्थ शिक्षा बोर्ड से मिली मंजूरी
विज्ञापन


-एमबीए के नवीनीकरण को भी बोर्ड ने दे दी है स्वीकृति
-इस कोर्स के दाखिले जून के अंतिम सप्ताह में शुरु होंगे

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में स्नातक स्तर के कोर्सेज में दाखिले की शुरुआत हो चुकी है। अब एसओएल में इस साल शुरु किए गए बीए ऑनर्स साइकोलॉजी में दाखिले शुरु होने का इंतजार भी खत्म हो गया है। रविवार(18 जून) से इस कोर्स में ऑनलाइन दाखिले की शुरुआत होगी। दूरस्थ शिक्षा बोर्ड (डीईबी) से इस कोर्स को शुरु करने की मंजूरी मिल गई है। इस कोर्स में दाखिले दूरस्थ शिक्षा बोर्ड (डीईबी) की मंजूरी नहीं होने के कारण अटके हुए थे।

डीईबी ने एसओएल में बीते साल शुरु किए गए एमबीए के नवीनीकरण को भी मंजूरी दे दी है। अब तक इस कोर्स के दाखिले शुरु नहीं हुए हैं। इसके दाखिले जून के अंतिम सप्ताह में शुरु किए जाएंगे। एसओएल के ओएसडी डॉ उमाशंकर पांडेय ने बताया कि अब बीए ऑनर्स साइकोलॉजी व एमबीए की मंजूरी के लिए दूरस्थ शिक्षा बोर्ड (डीईबी) में आवेदन किया हुआ था। अब इन साइकोलॉजी ऑनर्स को शुरु करने व एमबीए के नवीनीकरण की मंजूरी मिल गई है। अब एसओएल 18 जून से स्नातक स्तर के बीए ऑनर्स साइकोलॉजी के ऑनलाइन दाखिले शुरु कर रहा है। छात्र एसओएल की वेबसाइट (https://sol.du.ac.in).से इस पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र इस पाठ्यक्रम में मानव मनोविज्ञान, व्यवहार की समझ सीखेंगे। मनोविज्ञान में एक सफल कैरियर के लिए तैयार करने के इस पाठ्यक्रम को शुरु किया गया है। इस पाठ्यक्रम में सामाजिक मनोविज्ञान, संज्ञानात्मक मनोविज्ञान और असामान्य मनोविज्ञान आदि सहित विभिन्न प्रकार के मनोवैज्ञानिक क्षेत्रों पर जोर फोकस किया गया है। मालूम हो कि एसओएल में चलने वाले स्नातक स्तर के 10 कोर्सेज में दाखिले की शुरुआत 14 जून से शुरु हो चुकी है। केवल बीए ऑनर्स साइकोलॉजी ऑनर्स में दाखिलों को शुरु नहीं किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें