फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ईसीए के लिए तीन श्रेणी व खेल के लिए तीन स्पर्धाओं में कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
-खेल के लिए अधिकतम तीन व ईसीए के लिए अधिकतम पांच प्रमाणपत्र जरूरी
विज्ञापन

-सीट आवंटन का आधार संयुक्त ईसीए और खेल ही रहेगा

-प्रति श्रेणी-स्पर्धा 100 रुपये शुल्क का करना होगा भुगतान

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के नियमित कॉलेजों में स्नातक स्तर के दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस प्रक्रिया के तहत छात्र ईसीए(एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी) व खेल कोटे के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। ईसीए के तहत श्रेणियां हैं, जबकि खेल की 26 प्रतिस्पर्धाएं है। छात्र ईसीए व खेल के लिए तीन-तीन श्रेणी व स्पर्धाओं में आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को खेल के लिए अधिकतम तीन व ईसीए के लिए अधिकतम पांच प्रमाणपत्र जमा कराना जरूरी है। ईसीए व स्पोट्र्स कोटे के तहत सीट आवंटन का आधार संयुक्त ईसीए मेरिट व संयुक्त खेल मेरिट होगी।

डीयू ने इस बार खेल व ईसीए के लिए फैसला किया है कि कॉलेज की कुल स्वीकृत संख्या का पांच फीसदी ईसीए और खेल कोटे के लिए आवंटित किया जाएगा। कॉलेज ईसीए और खेल के लिए एक फीसदी से चार फीसदी के बीच आवंटित कर सकते हैं। यह कॉलेज के अधिकतम पांच फीसदी के अधिकतम होगा। इसके अलावा किसी एक प्रोग्राम में कुल निर्धारित सीटों में से 20 फीसदी से अधिक सीटें इस कोटा के लिए आवंटित नहीं की जाएंगी। डीयू अधिकारियों के अनुसार, खेल कोटे के तहत दाखिले के इच्छुक छात्र अधिकतम तीन खेलों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय उन्हें एक मई 2019 से 30 अप्रैल 2023 के बीच जारी किए गए पिछले चार वर्षों के अधिकतम तीन मेरिट भागीदारी खेल प्रमाणपत्रों की स्व सत्यापित प्रतियां अपलोड करनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईसीए कोटा के आधार पर दाखिले के इच्छुक छात्र अधिकतम तीन श्रेणियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को आवेदन की जाने वाली प्रत्येक ईसीए श्रेणी के लिए 01 मई 2019 से 30 अप्रैल 2023 के बीच जारी पिछले चार वर्षों के अधिकतम पांच स्व सत्यापित प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे। ईसीए और खेल कोटा में प्रवेश के लिए सीट आवंटन का आधार संयुक्त ईसीए मेरिट (सीईएम) और संयुक्त खेल मेरिट होगी। इसके लिए ईसीए में दाखिले के लिए 25 फीसदी सीयूईटी स्कोर और 75 फीसदी प्रमाणपत्रों व ट्रॉयल को देखा जाएगा। जबकि खेल में 50 फीसदी वेटेज सीयूईटी स्कोर और 50 फीसदी परफोर्मेंस टेस्ट स्कोर की होगी। इसमें 25 फीसदी ट्रॉयल और 25 फीसदी सर्टिफिकेट शामिल है। इन दोनों कोटा के लिए आवेदन करने के लिए प्रत्येक श्रेणी व खेल के लिए 100 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। यह सीएसएएस(कॉमन सीट आवंटन सिस्टम) के आवेदन शुल्क से अलग आवेदन शुल्क होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें