फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शारदा योजना के तहत 5352 बच्चों का कराया एडमिशन

विज्ञापन
रुड़की रोड स्थित झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को चिन्हित करते नोडल अधिकारी रमेंद्र मलिक।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में बेसिक शिक्षा की शारदा योजना के अंतर्गत 4517 आउट ऑफ स्कूल बच्चों को दाखिला देने का लक्ष्य रखा गया है। जिसे पूरे करने के साथ-साथ लक्ष्य से भी अधिक आउट ऑफ स्कूल बच्चों का नामांकन किया गया। पांच हजार से अधिक बच्चों को चिन्हित कर उन्हें दाखिला दिलाया गया है।
विज्ञापन


शारदा योजना के नोडल अधिकारी रमेंद्र मलिक ने बताया कि विभाग की योजना साक्षरता प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रत्येक स्कूल नहीं जाने वाले बच्चे तक पहुंचने की है। योजना के तहत अब तक पांच हजार 352 आउट ऑफ स्कूल बच्चों को निकट के ही परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्कूल के अध्यापक और अध्यापिकाएं लगातार सर्वे कर फैक्टरी, ईंट भट्टे पर काम करने के अलावा सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को चिन्हित कर रही हैं। इनका नामांकन कराकर दाखिला दिलाया जा रहा है। इनमें 2702 छात्र और 2650 छात्राओं को दाखिला दिलाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें