फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए घर-घर पहुंचेगा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
- 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान, बीएलओ की हर दो घंटे में होगी निगरानी
विज्ञापन

- 27 नवंबर को अधिकारी करेंगे स्थलीय सत्यापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या गलती सुधरवाने के लिए बीएलओ से संपर्क नहीं हो पा रहा है तो प्रशासन अब इसकी जांच करेगा। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 में कम आवेदन मिलने वाले क्षेत्रों में 27 नवंबर को अधिकारी घर-घर जाकर बीएलओ के कामकाज का सत्यापन करेंगे। वहीं, 28 और 29 नवंबर को हर दो घंटे में उनकी उपस्थिति और लोकेशन जांची जाएगी।
कलेक्ट्रेट में मंडलायुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर भानु चंद्र गोस्वामी ने समीक्षा बैठक में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के सबसे कम आवेदन वाले बीएलओ को चिह्नित करने के निर्देश दिए। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सुपरवाइजर मौके पर जाकर रैंडम आधार पर घरों का सत्यापन करेंगे। अभियान के बाद भी करीब 100 बीएलओ के काम की जांच होगी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सचिवों, सहायकों, ग्राम प्रधानों और कोटेदारों की मदद से जनसंपर्क बढ़ाने को कहा। शहरी इलाकों की बहुमंजिला सोसायटियों में नगर निकाय कर्मचारियों और सुपरवाइजरों के जरिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का पंजीकरण प्राथमिकता से कराया जाएगा। लंबित ऑफलाइन फॉर्म तय समय में डिजिटाइज कर रोज शाम छह बजे तक रिपोर्ट लॉक करनी होगी। ईआरओ-नेट के आंकड़ों का बीएलओ की सूचनाओं से मिलान होगा। डुप्लीकेट प्रविष्टियों का मौके पर सत्यापन किया जाएगा ताकि किसी पात्र मतदाता का नाम न कटे।
विज्ञापन

राजनीतिक दलों को बीएलओ की विधानसभा और मतदेय स्थलवार सूची मोबाइल नंबर सहित उपलब्ध कराने तथा हेल्पलाइन 1950 का प्रचार करने के निर्देश दिए गए। नए नाम के लिए फार्म-6, नाम हटाने के लिए फार्म-7 और संशोधन या पता बदलने के लिए फार्म-8 भरा जा सकता है। दावे और आपत्तियों की सूची जिले की वेबसाइट पर उपलब्ध है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी सहित निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें