फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रशासन ने शुरू किया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने नगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। नायब तहसीलदार मधुकर चौहान और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कामिल के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने शनिवार देर शाम रेल ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की।
विज्ञापन




जिलाधिकारी के आदेश पर प्रशासन नगर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। इसी सप्ताह एसडीएम सौरभ असवाल ने अधिकारियों के साथ नगर के मुख्य मार्ग का निरीक्षण किया था। एसडीएम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के लिए राजस्व और नगर पालिका प्रशासन की संयुक्त टीम का गठन किया है। शनिवार शाम से इसकी शुरुआत हुई।



संयुक्त टीम ने आरोबी (रेल ओवर ब्रिज) के नीचे से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों के चालान कर उनसे जुर्माना भी वसूला गया। लगाए गए स्टॉल आदि सामान को जब्त किया गया। हालांकि उच्चाधिकारियों की गैरमौजूदगी और पुलिस बल उपलब्ध नहीं होने के कारण अभियान औपचारिक ही नजर आया।
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कामिल ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई है। कार्रवाई अभी जारी रहेगी। बताते चलें कि नगर में अतिक्रमण की समस्या पुरानी है। गोवर्धनपुर मार्ग, रायसी मार्ग, बालावाली तिराहा, रेल ओवर ब्रिज के नीचे, मेन बाजार, हरिद्वार मार्ग और शिव चौक तक बड़े पैमाने पर अतिक्रमण होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या पैदा हो रही है। रेल ओवर ब्रिज के नीचे भी बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें