फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बिल्डिंग तोडने के बाद सुध नहीं ले रहा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। खंड इंडरी स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बिल्डिंग को कई महीने पूर्व विभाग द्वारा तोड़ा गया था। काफी समय बीतने के बाद भी विभाग ने इसके निर्माण की कोई सुध नहीं ली है। ग्रामीणों के अनुसार सभी कमरों को निर्माण के लिए कई माह पहले तोड़ा गया था लेकिन विभाग इसे भूल गया। स्कूल गांव के मुख्य मार्ग पर होने के कारण स्कूल में हर समय अब चोरी का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन

ग्रामीण कमल सरपंच, प्रवीन चेयरमैन, सतीश पूर्व सरपंच, जितेंद्र, सुखबीर एडवोकेट, रणजीत नंबरदार ने बताया कि उनके गांव के स्कूल में क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों के बच्चे पढ़ने आते हैं।
ग्रामीणों ने उपायुक्त से मांग की है कि उनके स्कूल की इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराएं। उन्होंने बताया कि खानापूर्ति के लिए स्कूल में बस दो कमरों को छोड़ा गया है जो बच्चों के लिए किसी लिहाज से पर्याप्त नहीं है। इन दो कमरों में स्कूल स्टाफ के अलावा स्कूल का सामान रखा गया है। ऐसे में बार बार उनकी मांग को प्रशासन द्वारा अनसुना किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वैसे कहने को उनके गांव को उप तहसील का दर्जा दिया गया है। लेकिन यहां पर सरकार व प्रशासन सुविधाओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं वहीं इस बारे में जिला परियोजना अधिकारी संयोजक डॉ अब्दुल रहमान खान ने बताया कि इस बारे में जल्द जानकारी लेकर उचित कार्यवाही की जाएगी। निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें