फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू पर प्रशासन अलर्ट, रखी जा रही निगरानी

विज्ञापन
जिला अस्पताल में बनाया गया आईसोलेशन वार्ड।
विज्ञापन
बर्ड फ्लू पर प्रशासन अलर्ट, रखी जा रही निगरानी
विज्ञापन

नोएडा/ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन बर्ड फ्लू पर अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बुधवार को संबंधित अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर जरूरी निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा है कि वन और पशु चिकित्सा विभाग टीम तैयार कर पोल्ट्री हाउस और वेटलैंड समेत अन्य जगह लगातार निगरानी रखें। कहीं पर कोई मामला मिलता है तो तत्काल कार्रवाई करें।
जिलाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार ने देशभर में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। बर्ड फ्लू की रोकथाम और निगरानी के लिए वन और पशु चिकित्सा विभाग के साथ ऑनलाइन बैठक की गई। संबंधित अधिकारियों से कहा है कि सरकार के दिशा-निर्देश का पालन करें। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिले में दो बड़े पोल्ट्री हाउस हैं। इनके मालिकों को पूरी जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। वन विभाग के अधिकारी सभी वेटलैंड के निरीक्षण की कार्ययोजना तैयार करने में जुट गए हैं। केंद्र सरकार ने बर्ड फ्लू पर अलर्ट जारी किया है, लेकिन अभी प्रदेश सरकार की तरफ से किसी तरह के दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि बर्ड फ्लू की रोकथाम को लेकर निगरानी की जा रही है। शासन के दिशा-निर्देश का इंतजार है। निर्देश मिलते ही उसी के अनुसार से कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 3-3 बेड के दो वार्ड तैयार
बर्ड फ्लू को लेकर जारी अलर्ट को देखते हुए सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में 3-3 बेड के दो आइसोलेशन वार्ड तैयार कर दिए गए हैं। इन वार्ड के दो बेड पर वेंटिलेटर भी लगा दिए गए हैं। साथ ही चिकित्सकाें को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल ने बताया कि मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में बर्ड फ्लू फैलने की खबर है। लोग कई पक्षियों के संपर्क में रहते हैं। इस कारण किसी के भी संक्रमण की चपेट में आने का खतरा है। इसे देखते हुए शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल में दो आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन

घबराएं नहीं, सावधानी बरतें
फोर्टिस अस्पताल के इंटरनल मेडिकल के निदेशक डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि एच5एन1 बर्ड फ्लू का प्रचलित वायरस है। अब तक व्यक्ति से व्यक्ति में इस वायरस के फैलाव का कोई मामला सामने नहीं आया है। फिर भी लोग पोल्ट्री फार्म के पास जाने से बचें। चिकन और अंडा खाने से परहेज करें। उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू जैसे लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं। यदि कोई संदिग्ध है तो उससे दूरी बनाकर रखें। खांसते या छींकते समय वायरस दूसरे व्यक्ति को चपेट में ले सकता है।
बर्ड फ्लू के लक्षण
- खांसी, जुकाम और गला खराब होना।
- बुखार व मांसपेशियों में दर्द की शिकायत।
- सिरदर्द और सांस फूलने की परेशानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें