फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप

विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका में पंचायत के दौरान मौजूद लोग - फोटो : Mewat
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। मदापुर रोड स्थित ईदगाह में रविवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पंचायत की। इस दौरान प्रशासन द्वारा समुदाय विशेष के लोगों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के संबंध में विरोध जताया। पूर्व सरपंच उमर पाड़ला ने आरोप लगाया कि फिरोजपुर झिरका प्रशासन एक समुदाय के धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहा है। प्रशासन की यह कार्रवाई पक्षपातपूर्ण है। उन्होंने बताया कि पंचायत में निर्णय हुआ कि सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर एकतरफा कार्रवाई का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, फिरोजपुर झिरका वन विभाग के रेंजर सुनील जैन ने बताया कि विभाग की तरफ से किसी भी धार्मिक स्थल को नोटिस नहीं दिया गया। अरावली के साथ लगती वन विभाग की जमीन है, जोकि सेक्शन 4-5 के अंतर्गत आती है। यानी यह जगह पौधरोपण की है। इस पर कुछ लोगों ने गैरकानूनी तरीके से निर्माण कर घर बना लिए हैं। इस संबंध में नोटिस भेजे गए हैं। इसमें प्रशासन अपने स्तर पर उचित कार्रवाई कर रहा है। पंचायत में मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक मामन खान इंजीनियर, पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद, मुफ्ती रफीक, अहमद, मौलाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें