फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मॉल की लिफ्ट में 35 मिनट तक फंसे रहे अभिनेता समेत 10 लोग

विज्ञापन
आरडीसी इलाके स्थित दुबई मॉल की लिफ्ट में फंसे टीवी एक्टर गुलशन पांडे। स्रोत: वीडियोग्रैब
विज्ञापन
गाजियाबाद। सेव वॉटर के लिए आयोजित मैराथन का उद्घाटन करने आए अभिनेता गुलशन पांडेय समेत दस लोग दुबई मॉल की लिफ्ट में फंस गए। सुबह करीब छह बजे मैराथन की शुरुआत करने के बाद वह मॉल के तीसरे तल पर नाश्ते के लिए जा रहे थे। करीब 35 मिनट बाद मॉल के कर्मचारियों ने किसी तरह से उन्हें बाहर निकाला। अभिनेता की ओर से इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह राजनगर एक्सटेंशन स्थित दुबई मॉल के पास से फायर स्टॉर क्लब की ओर से पानी बचाने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मैराथन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत के लिए मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल व अभिनेता गुलशन पांडेय को बुलाया गया था। मैराथन की शुरुआत करने के बाद अभिनेता गुलशन पांडेय कुछ लोगों के साथ मॉल के तीसरे फ्लोर पर नाश्ते के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पहले और दूसरे फ्लोर के बीच में लिफ्ट अचानक से फंस गई। इसके बाद लिफ्ट में फंसे लोगों ने इंटरकॉम पर संपर्क कर लिफ्ट फंसने की जानकारी माल के कर्मचारियों को दी। माल के कर्मचारियों ने टेक्नीशियन की मदद से करीब 35 मिनट बाद लिफ्ट के दरवाजे को खोलकर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। इस संदर्भ में विद्युत सुरक्षा के सहायक निदेशक सौरभ सिंह ने बताया कि लिफ्ट का पंजीकरण कराया गया है या नहीं इसकी जांच की जाएगी। किन कारणों से लिफ्ट फंसी इसकी भी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
बोले अभिनेता जीवन का पहला अनुभव
लिफ्ट में लोगों के साथ फंसे अभिनेता गुलशन पांडेय ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि यह जीवन का पहला अनुभव है। जीवन में हर अनुभव को लेना जरूरी है। यह रोमांचक है। उन्होंने मौजूद लोगों से मजाक करते हुए कहा कि इस समय मेरे साथ लिफ्ट में सभी पार्टी के लोग फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरडीसी इलाके स्थित दुबई मॉल की लिफ्ट में फंसे टीवी एक्टर गुलशन पांडे। स्रोत: वीडियोग्रैब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें