फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कूल वाहनों की फिटनेस में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुना सिटी। यमुना सिटी में बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने वाले वाहनों की फिटनेस की जांच के लिए अभियान चलाया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर परिवहन विभाग यह अभियान चलाएगा और गड़बड़ी मिलने पर पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी। विभाग को शिकायत मिली है कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल लगातार अनफिट वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन


स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए हर साल परिवहन विभाग स्कूल संचालकों से स्कूली वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र लेता है। लगातार आदेश के बाद भी स्कूलों की ओर से यह विभाग को जमा नहीं कराया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा लापरवाही मिलती है, जिसके चलते अब सख्ती से अभियान चलाने की तैयारी कर ली गई है। बिना फिटनेस वाले वाहनों को बच्चों के परिवहन में चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसमें परिवहन विभाग यातायात पुलिस और क्षेत्रिय थाने की मदद से संबंधित वाहनों के खिलाफ अभियान चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें