फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक्सप्रेस ट्रेन में चेन पुलिंग करने वाले आरोपी पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर दादरी रेलवे स्टेशन पर झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में चेन पुलिंग करने का मामला सामने आया है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि 5 नवंबर को झारखंड से दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन जब दादरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पर पहुंची तभी आरोपी ने चेन खींच दी। इससे ट्रेन रुक गई। जांच के दौरान पता चला कि झारखंड के लावलांग जनपद निवासी नीरज पासवान ने चेन पुलिंग की थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नोएडा सेक्टर-51 जा रहा था। ट्रेन का दादरी स्टेशन पर ठहराव न होने के कारण चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी ताकि उतर सकें। आरपीएफ ने आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। बाद में उसे मुचलके पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें