नोएडा। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीमों ने सोमवार को 12 ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडेय ने बताया कि चार अगस्त को पुलिस, परिवहन और खनन विभाग द्वारा ओवरलोडिंग पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-126 और सेक्टर-142 में 12 वाहनों पर प्रशमन शुल्क 6.80 लाख रुपये का चालान किया गया। इसके साथ ही उन्होंने ओवरलोडिंग ट्रकों, मिनी ट्रकों के संचालकों एवं वाहन चालकों को बताया कि वाहन में क्षमता से अधिक माल लादने से कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। यह न केवल वाहन चालकों और सड़क पर चलने वालों के लिए खतरा पैदा करता है, बल्कि आर्थिक और पर्यावरणीय नुकसान भी पहुंचाता है। ब्यूरो