ग्रेटर नोएडा। सेक्टर अल्फा दो में कई दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति होने से निवासी बीमार हो रहे हैं। निवासियों का आरोप है कि कई बार ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियों से मामले की शिकायत की गई लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। सेक्टर के आरडब्ल्यू अध्यक्ष सुभाष भाटी ने बताया कि घरों में सीवर के पानी की आपूर्ति हो रही है। सीवर के लीकेज का पानी घरों में पहुंच रहा है। कई बार शिकायत की गई लेकिन समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यदि जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं कराया जाता तो प्राधिकरण पर सेक्टर के सभी निवासी धरना देंगे। ब्यूरो