फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बुलेट से पटाखे बजाने वालों पर हो कार्रवाई

Fri, 26 Sep 2025 03:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा

सार

घरौंडा में त्योहारों के दौरान बुलेट बाइक से पटाखे बजाने की घटनाओं को लेकर लोग पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सामाजिक संस्था के सदस्यों ने डीएसपी से मिलकर महिलाओं की सुरक्षा पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरौंडा। त्योहारों में शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के साथ-साथ बुलेट बाइक से पटाखे बजाने वालों के खिलाफ लोग एकजुट हो गए हैं। इसे लेकर सामाजिक संस्था युवा फाउंडेशन के सदस्य डीएसपी मनोज कुमार से मिले। डीएसपी मनोज कुमार ने संस्था के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि शहर में कानून व्यवस्था पूरी तरह से कायम रहेगी।
विज्ञापन

फाउंडेशन के सरंक्षक योगेंद्र शर्मा ने बताया कि नवरात्र पर्व चल रहा हैं जिसकी वजह से धार्मिक आयोजनों व मंदिर में पूजा पाठ के लिए महिलाएं आवागमन करती हैं। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते पुलिस की ओर से सख्ती की जानी चाहिए। संस्था के प्रवक्ता डॉ. राजकुमार ने बताया कि शहर में शरारती तत्व सक्रिय हैं और बुलेट बाइक से पटाखे बजाते हुए लोगों को परेशान करते हैं। शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें