तावडू। मोहम्मदपुर अहीर गांव दोपहर की ढाणी में अंधाधुंध पेड़ों की कटाई की जा रही है। इस संबंध में वन विभाग नूंह में शिकायत दी गई है, विभाग मामले की जांच में जुटा है। रमेश चंद निवासी गांव मोहम्मदपुर ने बताया कि कि उसके घर के करीब सरकारी जमीन पर करीब छह-सात हरे भरे पेड़ लगे हुए हैं। जिनकी वह देखभाल करता था और उन्हें रोजाना पानी देती था।
सभी पेड़ करीब ढाई साल पहले लगाए गए थे। आरोप है कि 7 फरवरी को अजय व बिशन पेड़ों को काट रहे थे। जब उसने इनको काटने का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इस बात की सूचना क्षेत्र के वन रक्षक को भी दी गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले में पीड़ित ने 25 फरवरी को वन मंडल अधिकारी कार्यालय नूंह में शिकायत देकर इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करने और दोबारा पौधे लगाए जाने की मांग की है। बता दें कि बिना अनुमति पेड़ काटना नियमों का उल्लंघन करना है। लेकिन कुछ लोगों द्वारा अपने स्वार्थ के कारण पेड़ काट रहे है और वन विभाग बेपरवाह नजर आ रहा है।