संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और महिलाओं से अभद्रता का मामला इठने के बाद पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। पूरे यमुना सिटी में पुलिस अभियान चला रही है और दोषियों पर कार्रवाई कर रही है। दनकौर के बाद अब रबूपरा क्षेत्र में भी पुलिस सख्ती बरत रही है।
कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि हरियाणा बॉर्डर के पास चंडीगढ़ गांव निवासी सुरजीत और गुरमीत व चक बीरमपुर निवासी शिवम और शिवकुमार को शराब पीकर हुड़दंग व झगड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
शराबियों से परेशान महिलाओं ने बीते दिनों बिलासपुर में अपनी समस्या बताई थी, जिसे अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। लापरवाही पर पुलिस कमिश्नर ने बिलासपुर के कार्यवाहक चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया था और खुले में शराब पीने व हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद बिलासपुर, दनकौर और रबूपुरा पुलिस मुख्य बाजार, चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जांच की जा रही है।