नोएडा। जिले की ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 4905 ई-चालान किए और 9 वाहनों को सीज किया। डीसीपी ट्रैफिक सैय्यद अली अब्बास के पर्यवेक्षण में चले इस अभियान के तहत 1889 मैनुअल और 3016 आईटीएमएस कैमरों से चालान काटे गए। बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 1711 लोगों पर शिकंजा कसा गया। इसके अलावा, गलत पार्किंग के 719, विपरीत दिशा में गाड़ी चलाने के 252 और तेज गति के 295 चालान हुए। पुलिस ने सेक्टर-62 में लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। ब्यूरो