विधायक पंकज सिंह के साथ जनसंवाद कार्यक्रम के बाद आज नोएडा प्राधिकरण के ( वर्क सर्किल 5 जिसके
फोटो
नोएडा। सेक्टर-22 की लंबे समय से चली आ रही प्रदूषित नाले की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू हो गई है। विधायक पंकज सिंह के साथ रविवार को आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में सेक्टर वासियों द्वारा उठाई गई शिकायतों के बाद नोएडा प्राधिकरण ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमावर को नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-5 के वरिष्ठ प्रबंधक राज कमल ने सेक्टर-22 के बीच से गुजर रहे गंदे नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नाले के कुछ हिस्सों को ढकने की संभावना पर कार्य शुरू करने तथा आवश्यक नाप-जोख कराने के निर्देश दिए। बयूरो