नोएडा(संवाद)। कम्युनिटी सेंटर में चौथे वार्षिक सत्संग के अवसर पर आयोजित भागवत कथा में वृंदावन से आए आचार्य मनीष कौशिक महाराज ने जीवन और धर्म के गूढ़ रहस्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष मनुष्य जीवन के चार पुरुषार्थ हैं। कर्तव्य पालन ही सच्चा धर्म है, कौशल से धन प्राप्त कर जीवन निर्वाह करना अर्थ है, कामनाओं की मर्यादित पूर्ति काम है और अंतत: सब त्याग कर मोक्ष प्राप्त करना जीवन का परम उद्देश्य है।सत्संग के अंत में सेक्टर 56 के निवासियों ने इस आयोजन को विजडम डे के रूप में मनाया और आचार्य जी के प्रेरणादायी संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।