फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुष्कर्म के मामले में आरोपी की जमानत खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
(अदालत से)
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जनपद न्यायालय ने दादरी थाना क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म के मामले में आरोपी रामगोपाल की जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोपी पीड़िता के पति का दूर का रिश्तेदार है। आरोप के अनुसार रामगोपाल 22 दिसंबर 2025 को गुर्दे की पथरी की दवा लेकर पीड़िता के घर आया था। इसके बाद उसने पीड़िता को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी पक्ष के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि प्राथमिकी देर से दर्ज कराई गई और इसमें दिए गए तथ्य असत्य हैं। आरोपी लगभग 72 वर्ष का वृद्ध व्यक्ति है। अभियोजन पक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से मेरठ जिले में हत्या, डकैती, आयुध अधिनियम और गंभीर मारपीट से जुड़े कुल आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले की गंभीरता और आरोपी के आपराधिक इतिहास को ध्यान में रखते हुए अदालत ने आरोपी को जमानत देने से मना कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें