दिल्ली की रहने वाली युवती को एक युवक ने चाकू मार दिया था। युवती नोएडा के एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है और उसे दिल्ली के राजौरी गार्डन निवासी तुषार उर्फ चिराग काफी दिनों से परेशान कर रहा था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कोतवाली फेज वन पुलिस के साथ मुठभेड़ में युवती को चाकू मार कर घायल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार रात को हुई मुठभेड़ में घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार को ब्यूटी पार्लर से घर लौट रही युवती पर चाकू से हमला कर दिया था।
विज्ञापन
डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि दिल्ली की रहने वाली युवती को एक युवक ने चाकू मार दिया था। युवती नोएडा के एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है और उसे दिल्ली के राजौरी गार्डन निवासी तुषार उर्फ चिराग काफी दिनों से परेशान कर रहा था। उसे पर जबरदस्ती शादी करने का दबाव बना रहा था। जब युवती में इसका विरोध किया तो उसने चाकू मार कर घायल कर दिया था।
इस मामले में पुलिस ने जांच के दौरान शुक्रवार को आरोपी तुषार को गिरफ्तार कर लिया था और पुलिस की टीम वारदात में इस्तेमाल हथियार को बरामद करने के लिए उसे सेक्टर 14 के पीछे के नाले के पास ले गई थी। तभी आरोपी ने झाड़ियां में रखे तमंचे से पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी थी और पुलिस ने जब जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की तो उसके पैर में गोली लग गई।