फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर में खुलासा: शराब पार्टी और फिर फावड़े से की दो हत्याएं, चार घंटे तक वहीं बैठकर नशा करता रहा अभिषेक

Sat, 09 May 2026 12:12 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

पूछताछ में आरोपित ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि घटना वाली रात वह मृतक इंद्र और शीशपाल के साथ शराब पार्टी कर रहा था। इसी दौरान दोनों उससे मजाक करने लगे। 
विज्ञापन
आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र स्थित सीताराम एसआरएम इंस्टीट्यूट के निर्माणाधीन हॉस्टल में दो माली की हत्या करने वाले आरोपित को पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी की पहचान मेरठ निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

दोहरे हत्याकांड के बाद से ही पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। देर रात पुलिस को उसके क्षेत्र में होने की सूचना मिली, जिसके बाद घेराबंदी की गई। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ में आरोपित ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि घटना वाली रात वह मृतक इंद्र और शीशपाल के साथ शराब पार्टी कर रहा था। इसी दौरान दोनों उससे मजाक करने लगे। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे मजाक बिल्कुल पसंद नहीं है और शराब के नशे में वह अपना आपा खो बैठा। गुस्से में उसने पास में पड़े फावड़े से पहले इंद्र के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से इंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

पहली हत्या के बाद आरोपी को डर था कि शीशपाल घटना की जानकारी पुलिस या अन्य लोगों को दे देगा। इसी आशंका में उसने शीशपाल के सिर पर भी फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। दोहरी हत्या को अंजाम देने के बाद भी आरोपी मौके से तुरंत नहीं भागा। 
विज्ञापन

वह करीब चार घंटे तक वहीं बैठकर शराब पीता रहा
सुबह होने पर उसने शौच जाने का बहाना बनाया और निर्माणाधीन हॉस्टल में तैनात सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। फोरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया गया है। मामले में अन्य बिंदुओं पर भी जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें