अधिकृत वेंडरों को धमकाने का आरोप
ग्रेटर नोएडा संवाद। नोएडा सेक्टर-34 के वेंडर जोन के अधिकृत वेंडरों ने प्राधिकरण के एक अधिकारी पर धमकाने का आरोप लगाकर जिलाधिकारी से शिकायत की है। भारतीय किसान यूनियन अनंत के पदाधिकारियों ने जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी है कि अगर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन चलाया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन (अनंत) के जिला अध्यक्ष आशीष गोयल ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण के एक अधिकारी द्वारा नोएडा सेक्टर-34 के वेंडर जोन के अधिकृत वेंडरों को अवैध वसूली के उद्देश्य से धमकाया गया।