फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नाबालिग को साथ ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग लड़की को साथ ले जाने और जबरन शादी कराने की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। लड़की के पिता ने बताया कि 20 फरवरी को पीड़िता सिलाई सीखने सेंटर गई थी। शाम तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। बाद में जानकारी मिली कि प्रिंस और उसके परिवार के लोग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। उसकी शादी कराने की तैयारी कर रहे हैं। इस पर पीड़िता के पिता आरोप के घर पहुंचे तो वहां मौजूद संदीप और गीता ने उनके साथ गालीगलौज की। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें