फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंपनी से सेवा लेकर भुगतान नहीं करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने मैनपावर कंपनी से सेवा लेकर भुगतान नहीं करने के आरोप में वृहस्पतिवार को कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

अंजलि फैसिलिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक रणपाल सिंह का कहना है कि वर्ष 2020 में डायनामिक ऑरा कंपनी के निदेशक शब्बीर, अवनीश यादव, सुधीर मंडल, नवीन माहेश्वरी, लोकेश कुमार, लवकुश मित्तल और विष्णु परिहार से मैनपावर सप्लाई के लिए अनुबंध किया था। तय हुआ कि प्रत्येक महीने की दो तारीख को बिल जमा होगा और 10 कार्य दिवसों के भीतर भुगतान कर दिया जाएगा। पहला बिल 38 लाख 47 हजार 946 रुपये का था। इस पर 7 प्रतिशत सर्विस चार्ज और 18 प्रतिशत जीएसटी अलग से लगनी थी। बाद में बातचीत के बाद सर्विस चार्ज को घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया। बावजूद इसके तय तारीख पर भुगतान नहीं हुआ और धीरे-धीरे कंपनी ने बिल का पैसा देना बंद कर दिया। आरोपियों ने कंपनी का पता बदलकर सेक्टर-63 से सेक्टर 65 कर लिया और बाद में कंपनी बंद कर दी। जब पीड़ित भुगतान मांगने कंपनी के दफ्तर पहुंचे तो उन्हें धमकाकर भगा दिया गया। जो चेक दिए वह भी बाउंस हो गए। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें