दनकौर (संवाद)। कस्बे में एक परिवार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी नवीन को भी गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर था। प्रेमपुरी मोहल्ला निवासी राजेंद्र ने 13 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि पड़ोस में रहने वाले आरोपियों ने रंजिश में रॉड व अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने 10 नामजद समेत 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। शुक्रवार को तीसरे आरोपी नवीन को भी गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।