फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद पर ड्रोन से नजर: गौतमबुद्ध नगर में सुरक्षा कड़ी, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त जवान; दिशा-निर्देश जारी

Fri, 06 Jun 2025 06:10 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा/ग्रेटर नोएडा

सार

उत्तर प्रदेश के नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस ने तैयारी की है। शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने तैयारियों को लेकर जानकारी दी है।
विज्ञापन
बकरीद पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त - फोटो : अमर उजाला/Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रशासन और पुलिस ने कमर कस ली है। सेंट्रल जोन में नौ प्रमुख ईदगाहों के अलावा कई छोटी-बड़ी मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं।

विज्ञापन


डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी। प्रमुख स्थानों पर चेक प्वाइंट बनाकर वाहनों व लोगों की चेकिंग की जाएगी।

मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी खुद पैदल मार्च कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी के साथ बैठक कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों से संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी पुलिस की विशेष नजर है। अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। लोगों से अपील की है कि वह त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ शांति पूर्वक मनाएं और किसी भी अप्रिय स्थिति में पुलिस का सहयोग करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें