फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी ने दरोगा की पिस्टल छीनकर चलाई गोली
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कस्बे में किराये के मकान में रहने वाली आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को बुधवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने बच्ची से दरिंदगी के दौरान इस्तेमाल चाकू की बरामदगी के बाद दरोगा की पिस्टल छीनकर गोली चलाते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन

एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को बच्ची भाई के साथ घर की छत पर खेल रही थी। इसी दौरान वहां रबूपुरा के जौनचाना गांव निवासी सोनू वर्मा ने बच्ची को चॉकलेट का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी मकान में रहने वाले दोस्तों से मिलने आया था। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी की टीम ने आरोपी को बुधवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार रात पुलिस आरोपी को पुलिस मोजरबेयर कंपनी के पीछे चाकू बरामदगी को ले गई थी। लौटते समय आरोपी ने दरोगा की पिस्टल छीन ली और गोली चलाते हुए भागने की कोशिश की। दरोगा बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की तो आरोपी पैर में गोली लगने से जमीन पर गिर गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें