फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 400 करोड़ से अधिक के महादेव एप फ्रॉड का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
400 करोड़ से अधिक के महादेव एप फ्रॉड का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार था आरोपी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। करीब 400 करोड़ रुपये के महादेव एप ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे के बाद से आरोपी झांसी निवासी हिमांशु फरार था। शनिवार को कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने हिमांशु को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने फरवरी में महादेव एप गेमिंग फ्रॉड का खुलासा किया था। फ्रॉड एप का एक कार्यालय नोएडा के सेक्टर-108 में था। यहां से सैकड़ों लोगों से ठगी की जा रही थी। पुलिस की टीम ने उस वक्त इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरोह का जाल भारत के अलग-अलग शहरों के अलावा दुबई, सिंगापुर, नेपाल, मलेशिया और हांगकांग तक फैला था। दुबई में बैठा सौरभ गिरोह का संचालन कर रहा था। जबकि इस गिरोह का मुख्य नेटवर्क छत्तीसगढ़ में है। नवंबर में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने इस गिरोह के बदमाशों पर गैंगगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसमें शामिल हिमांशु को महामाया फ्लाईओवर के पास दबोच लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें