फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: चाकू से हमले का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, आरोपी हरिनाम के पास से पिस्तौल और चोरी का स्कूटर बरामद

सार

नोएडा में 23 और 24 तारीख की दरमियानी रात फेज़ एक पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले हरौला पुलिस चौकी इलाके में एक परिवार के सदस्यों पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी हरिनाम सिंह को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में 23 और 24 तारीख की दरमियानी रात फेज़ एक पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले हरौला पुलिस चौकी इलाके में एक परिवार के सदस्यों पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी हरिनाम सिंह को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हरिनाम के पास से एक चाकू, एक देसी पिस्तौल और एक चोरी का स्कूटर बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन




एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि हरौला पुलिस चौकी इलाके में सुरेश शर्मा अपने परिवार के सदस्यों के साथ छत पर सो रहे थे। तभी  एक व्यक्ति ने चाकू से उनके परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना में संजू देवी की चोटों के कारण मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें