फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किशोरी को अगवा करने का आरोपी गिरफ्तार, बना रहा था धर्मांतरण का दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित
विज्ञापन


किशोरी को अगवा करने का आरोपी गिरफ्तार, बना रहा था धर्मांतरण का दबाव

दो महीने पहले गायब हुई थी किशोरी, फर्जी आधार कार्ड बनवा शादी करने का आरोप

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आरोप है कि युवक किशोरी पर धर्मांतरण का दबाव बना रहा था। आरोपी ने किशोरी के साथ फर्जी आधार कार्ड बनाकर कोर्ट में शादी करने का भी दावा किया है।
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार का रहने वाला शख्स परिवार के साथ कोतवाली सेक्टर-63 क्षेत्र के एक गांव में रहता है। करीब दो महीने पहले उनकी बेटी घर से खाना लेकर दुकान पर जाने के लिए निकली थी, तब से वह गायब हो गई। अप्रैल महीने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान बिहार निवासी सोहेल के रूप में हुई है। किशोरी ने परिजनों को बताया कि सोहेल ने उसे नोएडा में पराठा खिलाया था। जिसके बाद वह बेहोश हो गई थी और होश आने पर पता चला कि वह पंजाब में है, फिर वहां से बिहार होते हुए मुंबई ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें