मथुरा के लिए उपयोगी।
पलवल। सीआईए पलवल ने मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में आरोपी सुनील राणा को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इसी मामले में दो तस्करों से 1.034 किलोग्राम चरस (सुल्फा) बरामद की गई थी।
क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि 13 जनवरी को मंडी, हिमाचल प्रदेश निवासी सुनील राणा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गौरतलब है कि 14 नवंबर 2025 को सीआईए टीम ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर पलवल-सोहना रोड पर टंकेश्वर प्राचीन मंदिर के सामने से दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की पहचान पप्पु निवासी पैगांव, जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) और राजन निवासी महेशपुर, जिला पलवल के रूप में हुई थी। आरोपियों से पूछताछ के दौरान तस्करी के सोर्स का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। संवाद