फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बुजुर्ग को दुष्कर्म के केस में फंसाने का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। होडल में रहने वाले बुजुर्ग (58) को झूठे दुष्कर्म केस में फंसाकर पैसे ऐंठने का मामला सामने आया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि थाना आदर्श नगर पुलिस ने महिला सहित 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित ने बताया कि उसने बिल्डिंग बनाकर किराये पर दी है।
विज्ञापन

आरोप है कि महिला ने जुलाई में किरायेदारों से बात कर उससे संपर्क किया। महिला ने उसकी संपत्ति के बारे में पता कर लिया। आरोप है कि उसने साजिश के तहत अगस्त में एक अन्य महिला को अपने साथ लेकर होडल पहुंच गई। वहां पर उसकी महिला से मुलाकात हुई थी।
बुजुर्ग 14 अगस्त को अपने साथी के साथ अलीगढ़ गए तो वहां पर महिला दो अन्य महिलाओं के साथ पहुंच गई जिन्होंने बच्चे को दूध पिलाने के लिए रूम लिया। उन्होंने भी आराम करने के लिए अलग रूम लिया।
विज्ञापन


होटल में थकान उतारने के बाद जब घर की तरफ चलने लगे तो महिला ने पुलिस को बुला लिया और बुजुर्ग पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। इसके बाद वह सब मिलकर पैसों की मांग करने लगीं। बुजुर्ग ने बदनामी के डर से अपने साले से फोन कर 30 हजार रुपये मंगवाए और महिलाओं के खाते में डलवाए। आरोप है कि महिला ने 10-12 लाख रुपये की मांग की। जब उसने पैसे देने से मना कर दिया तो इस महिला ने 4-5 लोगों के साथ मिलकर थाने में शिकायत दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि उस समय पुलिस ने बुजुर्ग के खिलाफ केस दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने बुजुर्ग की ओर से दी गई शिकायत पर आरोपी महिला व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें