फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर में घुसकर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। मोहम्मदाबाद खेड़ा गांव की महिला ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया है। इसमें महिला, उसके पति, जेठानी और 10 वर्ष की बच्ची घायल हुई हैं। पीड़िता रीता ने रबूपुरा कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि वह बृहस्पतिवार रात जेठानी सुषमा के साथ घर पर खाना बना रही थी। इस दौरान रात करीब 9:00 बजे गांव निवासी रजनीश, अशोक, यश और देवेंद्र घर में घुस आए और उनके साथ गालीगलौज करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनपर और परिवार के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें