फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चना खरीदने के नाम पर 38 लाख रुपये हड़पने का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चना खरीदने के नाम पर 38 लाख रुपये हड़पने का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन

नोएडा की कंपनी ने लातूर की कंपनी के अधिकारियों पर कराई एफआईआर

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा की कंपनी ने चना खरीदने के नाम पर लातूर की कंपनी के अधिकारियों पर 38 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि चना खरीदने को लेकर 38 लाख रुपये दिए थे लेकिन न तो चना मिला न ही रकम वापस की गई।
विज्ञापन

इस मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-126 में मुकदमा दर्ज किया गया है। सेक्टर-132 स्थित अक्षमाला साॅल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कीटनाशक बीज, कृषि उत्पादन से संबंधित खरीद व बिक्री का काम करती है। पांच साल से कंपनी यह काम कर रही है। दो साल पहले कंपनी कर्मी अमित महात्रे लातूर की बस्वाधर गंगाधर स्वामी कंपनी प्रबंधन से चना खरीद को लेकर संपर्क कर आए थे। कंपनी के खरीद अधिकारी विपिन प्रह्लाद राव ने उनसे चना लेकर बेचने पर मोटा मुनाफा होने की बात कही। हाथोंहाथ चना खरीदने वाली फर्म का भी सुझाव दिया। एक, दो से फोन पर ही बात करा दी। अमित के राजी होने पर विपिन ने चना खरीदने, बेचने व माल ढुलाई वाली कार्तिक ट्रेडर, आशापूर्ण आयल ट्रेडर, दीपक भानुशाली, मीनल भानुशाली, श्री गुरुदेव ट्रेडिंग, विपुल एल लालजी भानुशाली, वर्धमान एंटरप्राइजेज व भद्रा हार्दिक प्रोपराइटर से संपर्क कराया। आरोप है कि जून 2023 में कार्तिक ट्रेडर से खरीदकर आशा पूर्णा आयल ट्रेडर को 12 लाख का माल, कार्तिक से 18 और आठ लाख का माल गुरुदेव ट्रेडिंग को भिजवाया गया। इसके एवज में संबंधित फर्म प्रबंधन को भुगतान भी किया गया, लेकिन पेमेंट नहीं आई। पुलिस से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें