फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दहेज उत्पीड़न और जानलेवा हमले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-39 स्थित महिला थाना क्षेत्र में विवाहिता ने अपने पति, सास-ससुर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। प्रयागराज निवासी पीड़िता हिमानी वर्तमान में सेक्टर-150 में रहती हैं। उनकी शादी 13 जुलाई 2016 को ओडिसा निवासी मलय प्रियदर्शन से हुई थी। उनकी एक बेटी मिशिका (4) भी है। आरोप है कि पति का किसी अन्य महिला से प्रेम संबंध है। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सास-ससुर ने कहा कि यदि घर में रहना है तो उनकी सभी शर्तें माननी होंगी। सभी ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर भाग निकलीं। बाद में समझौते का भरोसा देकर उसे फिर घर में रखा गया, लेकिन उत्पीड़न और बढ़ गया। 25 अक्तूबर को पति और सास ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने पति मलय प्रियदर्शन, ससुर दीनबंधु बेहेरा और सास उत्कालिका स्वैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी सर्वेश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें