फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोमवार से चलेगी फिरोजपुर-दिल्ली वंदेभारत ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फिरोजपुर कैंट से दिल्ली जंक्शन के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार से शुरू करने की घोषणा की है। रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। केवल बुधवार को संचालन नहीं होगा। ट्रेन संख्या 26462 फिरोजपुर कैंट जंक्शन-दिल्ली जंक्शन वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 7:55 बजे फिरोजपुर कैंट से रवाना होगी जो दोपहर 2:35 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 26461 शाम 4 बजे दिल्ली जंक्शन से चलेगी और रात 10:35 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव फिरोजपुर कैंट, फरीदकोट, बठिंडा, धुरी, पटियाला, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र और पानीपत में होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें