फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी की जमानत मंजूर

Wed, 24 Sep 2025 12:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश, फास्ट ट्रैक कोर्ट डॉ. जसबीर सिंह की अदालत में आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। अभियोजन पक्ष एवं आरोपी के अधिवक्ता की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने आरोपी की जमानत मंजूर करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

गोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम न्यात निवासी सत्यपाल व उसके साथी के विरुद्ध एक महिला ने नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में सत्यपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
19 अगस्त से आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में था। मंगलवार को उसकी जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। अभियोजन एवं बचाव पक्ष की दलील सुनने के बाद न्यायाधीश ने आरोपी की जमानत मंजूर करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें