फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटी कर्मी शव मिलने के मामले में आरोपी सिपाही और दोस्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-70 स्थित ओयो होटल में युवती के फंदे पर लटके मिले शव के मामले में पुलिस ने आरोपी दोस्त अर्जुन दुग्गल और सिपाही आकाश को शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर लिया। एडोब कंपनी में टेक्निकल सुपरवाइजर युवती के परिजनों ने मेरठ निवासी सिपाही आकाश सिंह सहित अर्जुन, सहकर्मी नेहा गुप्ता व सुदीप के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

रविवार रात को आकाश समेत चार दोस्तों के साथ युवती सेक्टर-38ए स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल के एक पब में पार्टी की थी। अगले दिन वह घर से ऑफिस जाने के लिए निकली, लेकिन ओयो होटल में कमरा बुक कराकर पहुंच गई। मंगलवार को कमरा नहीं खुलने पर पुलिस को सूचना देकर होटल संचालक ने गेट तोड़ा तो युवती फंदे से लटकी थी। घटना के बाद पुलिस ने अर्जुन समेत कुल आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। एडीसीपी सेंट्रल अंकिता शर्मा ने बताया कि सिपाही को पुलिस ने सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। आकाश व अर्जुन से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें