फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट तक मेट्रो लाइन का निर्माण जल्द होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। नोएडा से ग्रेेनो वेस्ट के बीच मेट्रो की सवारी का इंतजार कर रहे लाखों लोगों के लिए अच्छी खबर है। सेक्टर-51 से नॉलेज पार्क-5 तक मेट्रो का काम जल्द शुरू होने के संकेत मिले हैं। केंद्र सरकार से इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी मिलने जा रही है। शुक्रवार को नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) की 32वीं बोर्ड बैठक में अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर-51 से ग्रेनो वेस्ट के रास्ते नॉलेज पार्क-5 तक 9.6 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित मेट्रो लाइन की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) 12 दिसंबर 2020 को केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय को भेज दी गई थी। इसे मंजूरी नहीं मिलने के कारण परियोजना का काम शुरू नहीं हो सका है। एनएमआरसी के चेयरमैन एवं मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव कामरान रिजवी की अध्यक्षता और प्रबंधक निदेशक रितु माहेश्वरी, सीईओ ग्रेटर नोएडा सुरेंद्र सिंह, एनएमआरसी के निदेशक जयदीप सिंह की मौजूदगी में आयोजित ऑनलाइन बोर्ड बैठक के दौरान केंद्र से डीपीआर को बहुत जल्द मंजूरी मिलने की जानकारी दी गई। इस दौरान 2021-22 की वित्तीय लेखाजोखा और इंटरनल ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
एक्वा और ब्लू लाइन स्टेशनों को एफओबी से जोड़ने की मंजूरी
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन के सेक्टर-52 और नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के सेक्टर-51 स्टेशनों को आपस में जोड़ने के लिए फुटओवर ब्रिज (एफओबी) का काम नोएडा प्राधिकरण से कराने की मंजूरी बैठक में दी गई। दोनों स्टेशनों के बीच रोजाना हजारों यात्रियों की आवाजाही होती है। इनकी सहूलियत के लिए एफओबी का निर्माण किया जाना है। 20 अगस्त को टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

फीडर बस से लेकर ई-रिक्शा तक की सवारी जल्द
लास्ट माइल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए मेट्रो स्टेशनों से फीडर बस सेवा के लिए निविदाएं आमंत्रित हो चुकी हैं। 18 अगस्त तक इसमें कंपनियां आवेदन कर सकेंगी। इसके अलावा स्टेशनों से सेक्टरों को जोड़ने के लिए ई-रिक्शा और ई-साइकिल की सुविधा देने की योजना पर भी बैठक में विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें