तावडू। राहड़ी मोड़ पर पुलिस ने 30 किलो बीफ सहित आरोपी को काबू किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ गोसंरक्षण एवं गोसंवर्धन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल दवेंद्र कुमार ने बताया कि अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस सोहना रोड शिकारपुर मोड़ पर मौजूद थी। उसी दौरान सूचना मिली की आरोपी वकील निवासी डिंगरहेड़ी गोकशी का धंधा करता है। आरोपी एक बाइक पर गांव मालाका से गोवंश के मांस को बेचते हुए गांव राहड़ी के लिए जा रहा है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को 30 किलो बीफ सहित काबू कर लिया।